सिल्वर ग्रोव स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि विद्यालय के छात्र रौनक चौरसिया ने 19 जुलाई को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित खेल कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें ₹7,000 का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय के मैनेजर मोहित श्रीवास्तव, निदेशिका रचना श्रीवास्तव, प्राचार्या वंदना चतुर्वेदी तथा वाइस प्रिंसिपल रोहित गुप्ता ने छात्र को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने कोच दिलीप चौरसिया के अथक परिश्रम, समर्पण एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन की विशेष सराहना करते हुए इस उपलब्धि का श्रेय उनके निरंतर प्रयासों को भी दिया।