Academic Activity
March 9th 2025

SIKSHA PATHAK - UPSC - 453 RANK

सिल्वर ग्रोव स्कूल की शिक्षा पाठक ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर रचा स्वर्णिम इतिहास शिक्षा की राजधानी कही जाने वाली काशी की बेटी और सिल्वर ग्रोव स्कूल की छात्रा शिक्षा पाठक ने देश की प्रतिष्ठित टीयूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 453वीं रैंक प्राप्त कर सुनहरा इतिहास रचा है और वाराणसी का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण है। शिक्षा पाठक की प्रारंभिक शिक्षा सिल्वर ग्रोव स्कूल, महेशपुर में सम्पन्न हुई। इसके बाद उन्होंने बीएचयू से राजनीति शास्त्र में स्नातक तथा परास्नातक किया और सेल्फ स्टडी के बल पर यह मुकाम हासिल किया। यह उनका तीसरा प्रयास था। पहले प्रयास में प्रीलिम्स नहीं निकल पाया, जबकि दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स और मेंस दोनों क्लियर हो गए, लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हो सका। तीसरे प्रयास में उन्होंने 453वीं रैंक हासिल कर अपना सपना साकार कर लिया। शिक्षा पाठक ने इससे पहले भी दसवीं की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया था। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिली इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ विद्यालय में भी खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं निदेशिका रचना श्रीवास्तव ने शिक्षा पाठक के अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।